फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरे छोड़ दिए रोड के काम, लोग परेशान

Tue, 31 Jan 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
nagar nigm, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद विकास कार्यों की रफ्तार थम गई है। पहले से चल रहे काम भी रोक दिए गए हैं। दतिया गेट बाहर स्थित थापक बाग में बनी पुलिया, आंतिया तालाब रोड और सिविल लाइन की स्टेशन रोड का अधूरा है। इससे ट्रैफिक प्रभावित है और लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

थापक बाग की पुलिया का निर्माण दो महीने पहले ही हो चुका है। पूरी पुलिया पर धूल फैली हुई है। इस कारण अक्सर बाइक सवार फिसलकर गिरते रहते हैं। नाली का निर्माण भी आधा-अधूरा किया गया है। पुलिया का निर्माण मानक के अनुसार न होने के कारण दोनों तरफ सड़क पर नाली का पानी भरा रहता है। इसी तरह आंतिया तालाब रोड का काम भी अधूरा है। बीकेडी चौराहे से आंतिया तालाब तक रोड का निर्माण कर दिया गया है। दूसरी ओर खंडेराव गेट से आशिक चौराहे तक सड़क का निर्माण कर दिया गया है। इसके बीच का सौ मीटर की सड़क छोड़ दी गई है। इस कारण राहगीरों और आसपास के दुकानदारों को परेशानी हो रही है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं।
प्रमोद पेट्रोल पंप के सामने से स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क जगह-जगह उखड़ी हुई है। नटराज ऑटोमोबाइल्स के सामने बने नाले पर विवाद होने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पा रहा है। नटराज ऑटोमोबाइल्स द्वारा खुद ही नाले का निर्माण करवाया जा रहा है। यह काम भी बहुत धीमी गति से हो रहा है। इस कारण लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

धूल न हटाने से दिक्कत
पूरी पुलिया पर धूल पड़ी हुई है। इस कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। धूल उड़ती रहती है। पुलिया बनवाने के बाद दोनो तरफ सड़क नहीं बनाई। परेशानी तो होती ही है।
राजू सेन, स्थानीय निवासी
नाली नहीं बनवाई
पुलिया बनाते समय नाली तोड़ दी। फिर बनवाई नहीं। पठौरिया रोड पर नाली टूट जाने के कारण दुर्घटना होती रहती है। नगर निगम के अधिकारी ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।
वीरू, दुकानदार
सब काम कर दिए बंद
सड़क के थोड़े से हिस्से का निर्माण नहीं करवाया गया है। अधिकारी कहते हैं नाले का निर्माण होना है। नाला पहले से बना था उसकी जगह दूसरा नाला बनवा रहे है। अब उसका भी काम बंद हो गया है।
प्रेम चंद्र अग्रवाल, दुकानदार
 
बहुत परेशानी है
सड़क का निर्माण न होने के कारण परेशानी होती है। एक-दो बार अधिकारी सर्वे करने आए, लेकिन क्या हुआ पता नहीं चला। न तो सड़क बनी और न ही नाले का निर्माण हुआ।
विज्ञापन

महेश, दुकानदार

सर्दी के कारण रोका काम
सर्दी और नाले का निर्माण होने के कारण आंतिया तालाब रोड का निर्माण रुका हुआ था। थोड़ी सी गर्मी शुरु होते ही सड़क का निर्माण शुरु कर दिया जाएगा।
- आरपी मिश्रा, सचिव जेडीए
चुनाव बाद होगा काम
स्टेशन रोड का मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण सड़क का निर्माण नहीं हो पाया है। चुनाव बाद फिर सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरु की जाएगी।
एके शर्मा अधिशाषी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें