फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: 180 मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर चला रोड रोलर, इलाइट चौराहे पर नष्ट कराए अवैध उपकरण

Sun, 29 Nov 2026 02:01 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी पुलिस ने इलाइट चौराहे पर 180 मोडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से कुचलवा दिया। मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज से आम लोगों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर चला रोड रोलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई करते हुए रविवार को यातायात पुलिस ने 180 मोडिफाइड साइलेंसर को रोड रोलर से कुचलवा दिया। इलाइट चौराहे पर सार्वजनिक रूप से इन उपकरणों का नष्ट कराया गया। मॉडिफाइड (पटाखा) साइलेंसर के साथ इसमें प्रेशर हॉर्न और तुरही शामिल थीं।
विज्ञापन


यातायात निदेशालय के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत विभिन्न वाहनों से उतरवाए गए इन उपकरणों को इलाइट चौराहे पर सड़क पर रखवाया गया। इसके बाद उन पर रोड रोलर चलवाकर नष्ट कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात रामवीर सिंह और प्रभारी निरीक्षक यातायात देवेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। 

मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज से आम लोगों को परेशानी होती है। खासकर बुजुर्गों, मरीजों और छात्र-छात्राओं को इससे दिक्कत होती है। ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव ट्रैफिक रामवीर सिंह ने बताया कि वाहनों में मानकों के विपरीत बदलाव करने और सड़कों पर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें