फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीपरी बाजार से रसबहार तिराहा के बीच की सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सीपरी बाजार से रसबहार तिराहा की सड़क बेहद खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह गढ्ढे हो चुके हैं। इससे रोजाना राहगीर चुटहिल हो रहे हैं। वाहन सवार भी फिसलकर गिर पड़ते हैं। लेकिन कई बार शिकायत के बावजूद सड़क की पैचिंग तक नहीं कराई गई।
विज्ञापन

सीपरी बाजार को आवास विकास कॉलोनी, चित्रा चौराहे को जोड़ने वाली सड़क से रोजाना हजारों लोग गुजरते हैं। व्यवसायिक इलाका होने की वजह से यहां काफी दुकानें भी हैं। यहां भी लोगों का जमावड़ा लगा रहता है लेकिन, यह पूरी करीब दो किलोमीटर लंबी सड़क खास्ता हाल है। तिराहे पर ही पूरी सड़क क्षतिग्रस्त है। नाली बनाने के लिए आधी सड़क खोद दी गई है। उसके आगे करीब दो सौ मीटर का बड़ा स्पॉट बन गया है। यहां गिट्टियां आदि बिखर चुकी है। इस गढ्ढे की वजह से ही राहगीर अकसर गिर पड़ते हैं। स्थानीय निवासियों के मुताबिक यह सड़क करीब छह वर्ष पहले बनी लेकिन, आज तक इसकी मरम्मत नहीं हुई। इस वजह से बड़े-बड़े गढ्ढे हो गए। सड़क की गिट्टी उखड़कर वहीं बिखरी रहती है। इससे फिसलकर वाहन सवार अकसर गिर पड़ते हैं। चित्रा चौराहे के आसपास की सड़क की भी हालत खराब है।
विज्ञापन

- काफी समय से सड़क क्षतिग्रस्त है। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी लेकिन, मरम्मत नहीं हुई। राजू
- सड़क में बड़े-बड़े गढ्ढे हैं। इससे महिलाओं एवं बच्चों को काफी समस्या होती है लेकिन मरम्मत नहीं कराई जाती। भगवान दास
कई बार इसकी नगर निगम में शिकायत की गई लेकिन, पैचिंग तक नहीं कराई गई। बारिश में इसमें पानी भी भर जाता है। सुमित
- सड़क खराब होने से अकसर वाहन सवार यहां गिरते हैं। पानी भी इनमें भर जाता है। सभी आने-जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। वकील खान
- बच्चों को भी आने-जाने में काफी परेशानी होती है। सड़क की जल्द मरम्मत कराई जानी चाहिए। राकेश कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें