फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढे़ छह करोड़ से बनेंगी सड़कें और नाले

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बदहाल सड़कों, नालों और फुटपाथ को दुुरुस्त करने के लिए नगर निगम साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च करेेगा। नगर निगम ने बजट की व्यवस्था करते हुए लोगों को राहत देने के लिए कई निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी की है। इसे लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में नगर निगम को बजट न मिलने से विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। आए दिन निर्माण और विकास कार्य कराने के लिए लोग निगम अधिकारियों से शिकायत कर रहे हैं। अब नगर निगम ने बजट का बंदोबस्त करते हुए 77 निर्माण कार्य चिह्नित किए हैं। इस पर करीब साढ़े छह करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इन निर्माण कार्यों में सड़क, इंटरलॉकिंग, नाले समेत कई मरम्मत के काम शामिल किए गए हैं। साथ ही छह लाख रुपये से साहनी विहार कॉलोनी में तीसरे पार्क का निर्माण किया जाएगा। वहीं, 13 लाख रुपये खर्च कर ग्वालियर मार्ग रेलवे क्रॉसिंग के पास बसी मलिन बस्ती में सामुदायिक केंद्र का निर्माण होगा। इसके अलावा जेल चौराहे से लेकर इलाइट चौराहे तक बने नाले की मरम्मत पर आठ लाख रुपये खर्च होंगे। निर्माण कार्यों में नई बस्ती पुलिस चौकी और बड़ा बाजार में यूरिनल का निर्माण कराया जाएगा। नगर निगम के निर्माण कार्यों के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। विकास कार्य होने के बाद शहर की जनता को खासी राहत मिलने की उम्मीद है।
बजट की व्यवस्था होने के बाद कुछ निर्माण और मरम्मत कार्य कराने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। महानगर में विकास कार्य प्राथमिकता से कराए जाएंगे। एस अंबेडकर, चीफ इंजीनियर, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें