फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बढ़े सड़क हादसे, मरने वालों की संख्या में 32 फीसदी का इजाफा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सड़क हादसों में कमी लाने के परिवहन विभाग के अफसरों के दावे धड़ाम हो गए। हकीकत में न सिर्फ हादसों की संख्या बढ़ी, बल्कि पिछले साल के मुकाबले 32 फीसदी अधिक लोगों ने जान भी गंवाई। इसकी तस्दीक खुद परिवहन विभाग के हालिया आंकड़े करते हैं। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, झांसी में पिछले साल जनवरी-जून 2024 के बीच 312 हादसे हुए, वहीं अब तक (जनवरी-जून) 335 हादसे हो चुके, इनमें 189 लोग अपनी जान गंवा बैठे। सड़कों को सफर के लिहाज से सुरक्षित बनाने के लिए हर साल परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, सेतु निगम, नगर निगम समेत कई विभाग करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। पिछले साल ही सड़क सुरक्षा के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च हुई, लेकिन इसका कोई सकारात्मक नतीजा निकलता नहीं दिखता। जिला सड़क सुरक्षा समिति भी इन पर निगरानी रखती है।परिवहन विभाग के छमाही आंकड़ों के मुताबिक सबसे अधिक हादसे ब्लैक स्पॉट, ओवर स्पीड, मोबाइल का इस्तेमाल एवं ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के चलते हुए। सबसे अधिक शिकार दोपहिया वाहन चालक बने। अधिकांश मामलों में इनकी जान हेलमेट न लगाने की वजह से गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें