फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को नहीं मिलेंगे पांच किलो चावल

विज्ञापन
विज्ञापन
लॉकडाउन के चलते बाहरी क्षेत्रों से लौटे प्रवासी श्रमिकों को केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना का लाभ नहीं मिलेगा। योजना तहत केवल कार्डधारकों को पांच किलो चावल दिया जाएगा। लॉक डाउन में सरकार की ओर से कार्डधारकों को हर महीने की 15 से 24 तारीख तक प्रति यूनिट पांच किलो चावल दिया जा रहा है। इसके साथ ही जिले में बड़ी संख्या में प्रवासी श्रमिक आए हैं। इनके राशन कार्ड बनाने का काम चल रहा है। लेकिन इन श्रमिकों को अस्थाई राशन कार्ड दिए जा रहे हैं। श्रमिकों को केवल प्रति यूनिट दो किलो गेंहू और तीन किलो चावल दिया जाएगा। प्रधानमंत्री अन्न कल्याण योजना का लाभ श्रमिकों को नहीं मिलेगा। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि प्रवासी श्रमिकों के राशनकार्ड बनाये जा रहे हैं। उनको पांच किलो चावल नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें