फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सेवानिवृत्त शिक्षक ने बेटे और पौत्र पर लगाया लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टहरौली। सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने बेटे और पौत्र पर धोखाधड़ी कर उसके बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाया है। टहरौली थाना पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
ग्राम रमपुरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक केशवदास ने टहरौली थाने में तहरीर दी, जिसके जरिये बताया कि उनके पौत्र रोहित उर्फ सीटू ने उनकी सिम चोरी कर बैंक खाते से धोखाधड़ी की। आरोप है कि अक्तूबर और नवंबर में ग्रामीण बैंक बघैरा शाखा के उनके खाते से 3,61,900 रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद 21 जून से छह जुलाई के बीच दोबारा 3,66,000 रुपये निकाल लिए। इस तरह कुल 7,27,900 रुपये खाते से निकाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवदास ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने इस संबंध में अपने पुत्र एवं रोहित के पिता ग्यादीन से शिकायत की तो उसने गाली-गलौज कर अपमानित किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपी पुत्र ग्यादीन और पौत्र रोहित उर्फ सीटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें