फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: शादी समारोह में जा रहे रिटायर्ड दरोगा की हादसे में मौत, टक्कर मारकर भाग निकला अज्ञात वाहन

Thu, 30 Apr 2026 02:32 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा मंशाराम की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे, तभी गांव से कुछ दूर उनकी मोपेड को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसे में रिटायर्ड दरोगा की मौत।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोंठ के कुम्हरियां गांव निवासी एवं मध्य प्रदेश पुलिस से रिटायर्ड दरोगा मंशाराम (85) की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह शादी समारोह में जाने के लिए निकले थे, तभी गांव से कुछ दूर उनकी मोपेड को पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस वाहन को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि मंशाराम रिटायर होने के बाद से गांव में आकर रहने लगे थे। मंगलवार को रिश्तेदारी में शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए सुबह ही वह अपनी मोपेड से निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जैसे ही वह गांव से कुछ आगे मुख्य मार्ग की ओर निकले, पीछे से आ अज्ञात वाहन ने मोपेड को टक्कर मार दी। वह सिर के बल सड़क पर जा गिरे। उनके सिर समेत हाथ पांव में गहरी चोट आ गई। सीने में भी चोट आई। आसपास के लोगों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन, यहां पहुंचने के कुछ देर बाद डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है। परिवार में पत्नी रामश्री समेत पुत्र जतिन एवं अनुराग हैं। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें