retired commissionar relative purse theft
झांसी। थाना सीपरी बाजार स्थित एक होटल में पूर्व कमिश्नर विपिन द्विवेदी की भतीजी के शादी कार्यक्रम के दौरान उसका पर्स चोरी जाने के बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने होटल के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शनिवार को थाना सीपरी बाजार स्थित एक होटल से पूर्व कमिश्नर विपिन द्विवेदी की शादी कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान अचानक चोर उनकी भतीजी का पर्स चोरी कर ले गया। कुछ देर बाद पर्स नदारद देख वह घबरा गईं। घटना की जानकारी मिलते ही अधिकारियों में खलबली मच गई। खबर मिलते ही एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी, सीओ सिटी संग्राम सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने होटल कर्मियों से घटना की जानकारी ली। होटल के बाहर खड़े संदिग्धों की तलाशी लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने होटल के अंदर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पर्स में 20 से 25 हजार रुपये, एटीएम व अन्य सामान रखा था। एसपी सिटी श्रीप्रकाश द्विवेदी ने बताया कि एफआईआ दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज में कुछ सुराग मिले हैं। जिस पर पुलिस टीमों को लगाया है।