फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। थाना प्रेमनगर क्षेत्र में रहने वाले एक रेस्टोरेंट संचालक ने फांसी लगा ली। भाई की सूचना पाकर पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलत: उत्तराखंड के जिला बागेश्वर निवासी जयपाल सिंह (36) वर्तमान में थाना प्रेमनगर क्षेत्र के हंसारी स्थित विजय नगर में किराए से रहते थे। हंसारी में वह पवजी फूड रेस्टारेंट चलाते थे। शुक्रवार को जयपाल व उनका भाई मनोज रेस्टोरेंट पर थे। शाम को जयपाल वापस घर आ गए। मौका पाकर अकेेले में उन्होंने कमरे मेें फांसी लगा ली। देर रात भाई घर पहुंचा। यहां कमरे में भाई को फांसी पर लटका देख वह घबरा गए। सूचना मिलते ही हंसारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना को लेकर भाई कुछ नहीं बता सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने भाई से भी घटना की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें