फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किसानों की आय बढ़ाने के लिए महीने भर चलेगा शोध

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। पेड़-पौधों पर शोध कर किसानों की आय बढ़ाने के लिए झांसी की संस्था काफरी ने डेरा डाला है। वन विभाग ने उन्हें वन विभाग की नर्सरी का दौरा कराया, जिससे वहां हाइब्रिड की पौध तैयार करने के लिए शोध कर सकें।
विज्ञापन

सेंट्रल एग्रोफारेस्ट्री रिसर्च इंस्टीट्यूट (काफरी) ने एक महीना एक जिला कार्यक्रम के अंतर्गत ललितपुर को चुना है। वह पूरे महीने ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर किसानों की आय बढ़ाने पर रिसर्च करेंगे। वैज्ञानिक डॉ नरेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम ग्रामीण इलाकों का भ्रमण कर यहां की मिट्टी के नमूने लेगी। ग्रामीण किस तरह के बीज का उपयोग कर रहे हैं, उसका भी सर्वे किया जाएगा। उन्होंने शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की। प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी गौतम सिंह ने उन्हें गोविंदसागर बांध की नर्सरी में विजिट कराया। पौध के विषय में जानकारी दी। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ अशोक यादव, डॉ विजय सिंह, डाॅ गुलशन एवं उपप्रभागीय निदेशक सिरीन सिद्दकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें