फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मेधावियों को सम्मानित कर दिया गया चेक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ललितपुर। रॉयल एकेडमी के प्रबंधक कौस्तुभ चौबे ने शुक्रवार को 200 से अधिक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित करते हुए स्कॉलरशिप का चेक सौंपा।
उन्होंने कहा कि बहुत दिनों से विचार चल रहा था कि गरीब व मध्यम वर्ग के विद्यार्थियों के लिए कुछ बेहतर किया जाए। ट्रस्ट के सदस्यों ने करीब 20 लाख रुपये का मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप प्रदान करने का निर्णय लिया था। छात्रों की संख्या ज्यादा देखते हुए स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाकर 25 लाख कर दी गई। जनपद के टॉपरों को टैबलेट व स्मार्ट वॉच आदि वितरित किए गए। ट्रस्ट अध्यक्ष नीलमा चौबे ने कहा कि हमारे पूर्वज शुरुआत से ही जनपद के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने के लिए कार्य करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। इस मौके पर उपाध्यक्ष प्रतीक्षा चौबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें