फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बीयू में शोध, नवाचार को मिलेगी गति, गांधीनगर के साथ हुआ अनुबंध

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। लखनऊ में बुंदेलखंड विश्वविद्यालय और सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र, गांधीनगर के बीच अनुबंध हुआ। अब बीयू डिजिटल उच्च शिक्षा क्षेत्र में मॉडल विश्वविद्यालय के रूप में उभरेगा। शोध, नवाचार और अकादमिक समृद्धि की यात्रा को गति मिलेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों की भूमिका को 21वीं सदी के भारत निर्माण में एक सशक्त स्तंभ बताया। कहा कि डिजिटल शिक्षा, शोध नवाचार और ई-संसाधनों की सहज उपलब्धता जैसे क्षेत्रों में सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र के साथ यह सहयोग राज्य के विश्वविद्यालयों के लिए नई दिशा और ऊर्जा प्रदान करेगा। उन्होंने शिक्षकों और शोधार्थियों से अपेक्षा की कि वे शोध प्रकाशन, पेटेंट और वैश्विक स्तर की शैक्षणिक उपलब्धियों में अपनी भागीदारी बढ़ाएं। कुलाधिपति ने बीयू को विश्व रिकॉर्ड के लिए प्रमाणपत्र भी दिया। सूचना एवं पुस्तकालय नेटवर्क केंद्र की निदेशक प्रो. देविका पी मदल्ली ने बताया कि इस एमओयू के तहत बीयू और उससे संबद्ध महाविद्यालयों को शोध पत्रिकाओं, डाटाबेस, ई-ग्रंथालय, शोधन, ई-शोध सिंधु, शोधगंगा, शाला दर्पण और लाइब्रेरी ऑटोमेशन जैसे अत्याधुनिक संसाधनों तक मुफ्त या रियायती पहुंच प्राप्त होगी। इसके जरिये विश्वविद्यालय की शोध गुणवत्ता, अकादमिक पारदर्शिता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। इस दौरान प्रमुख सचिव डॉ. सुधीर एम बोबड़े, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अभिषेक कुमार, बीयू कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय, कुलसचिव राजबहादुर, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. सुनील काबिया, केंद्रीय पुस्तकालय प्रभारी डॉ. जे श्रीदेवी जेट्टी, डॉ. शालिनी शर्मा मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें