फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान में बिखरी केसरिया छटा, धरा पर भारत मां के उद्घोष

विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर अमर उजाला की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इलाइट चौराहे पर गुब्बारे उड़ाकर जश्न मना?
विज्ञापन
झांसी। इस बार अमर उजाला के साथ महानगर में गणतंत्र का जश्न खास अंदाजा में मनाया। पूरे सप्ताह विविध आयोजन किए गए। इसी क्रम में रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर केसरिया, सफेद और हरे रंग के सैकड़ों गुब्बारे उड़ाकर आसमान को तिरंगे के रंगों से सराबोर किया गया। इसके अलावा नगर में तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की सुबह इलाइट चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र सोनी जीतू, गांधी डिग्री कॉलेज के संचालक डॉ. आरएस साहू, रामराजा हास्पिटल के संचालक प्रिंस कटियार व समाजसेवी मनीष चतुर्वेदी ने गुब्बारों को छोड़ा। तिरंगे के सम्मान में सभी ने राष्ट्रगान गाया और इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों को मिष्ठान वितरित कर गणतंत्र दिवस की खुशियां साझा की गईं। वहीं, पठौरिया स्थित आदर्श इंटर कॉलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई थी, जिसमें वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्वरूप चल रहे थे। यात्रा के साथ - साथ दो सौ मीटर का तिरंगा झंडा भी चल रहा था। यात्रा देश भक्ति के उद्घोषों से गुंजायमान थी। धूमधाम के साथ शुरू हुई यात्रा बीकेडी, खंडेराव गेट, इलाइट होते ही वापस विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा जगह-जगह स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें