फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: रामराजा मंदिर के खजाने से जुड़ीं खबरों को भ्रामक बताया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ओरछा। जिला प्रशासन ने श्रीरामराजा सरकार मंदिर के खजाने से जुड़ी भ्रामक खबरों को स्पष्ट किया। दो नवंबर को हुए प्राथमिक निरीक्षण को लेकर समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया में गलत जानकारी प्रसारित हो रही थी। एक महत्वपूर्ण बैठक में वीडियोग्राफी दिखाकर सभी के समक्ष स्थिति साफ की गई। प्रशासन ने ताला तोड़ने और खजाने से छेड़छाड़ की खबरों को भ्रामक बताया।
विज्ञापन

बैठक में पृथ्वीपुर विधायक नितेंद्र सिंह राठौर, सांसद प्रतिनिधि राजेश पटेरिया, कलेक्टर जमुना भिड़े, पुलिस अधीक्षक डॉ. रायसिंह नरवरिया सहित अन्य जनप्रतिनिधि और पत्रकार उपस्थित थे। प्रधान पुजारी रमाकांत दीक्षित और सहायक पुजारी अजय तिवारी ने कार्रवाई को विधिवत बताया। यह प्रक्रिया श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित नई सामग्री के प्रामाणिक रिकॉर्ड और डबल लॉक व्यवस्था के लिए प्रारंभ की गई है। जिला प्रशासन ने आमजन से किसी भी अपुष्ट सूचना या अफवाह पर विश्वास न करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें