फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में पूर्व मंत्री के खिलाफ रिपोर्ट, सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है मामला

Sun, 25 Nov 2018 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, ललितपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित कालापहाड़ की बंद खदान में ग्रेनाइट का खनन किए जाने के आरोप में पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। लगभग पांच साल पहले वन विभाग की आपत्ति के बाद कालापहाड़ की खदान में खनन को रोक दिया गया था।

विज्ञापन


यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। पिछले दिनों जिला प्रशासन को सूचना मिली कि कालापहाड़ पर अवैध रूप से खनन किया जा रहा है। सूचना के आधार पर जिलाधिकारी ने इस संबंध में खनन अधिकारी को निर्देश दिए।

जिला खान अधिकारी आर पी सिंह ने बताया कि 24 नवंबर को उन्होंने पुलिस बल के साथ काला पहाड़ स्थित पूर्व मंत्री पूरन सिंह बुंदेला पुत्र ईश्वरी सिंह बुंदेला को पूर्व में आवंटित ग्रेनाइट की खदान का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर खनन होते तो नहीं पाया गया, लेकिन खदान के पास ही उपखनिज ग्रेनाइट के दो ब्लाक लगभग 107 घनफिट के रखे हुए पाए गए। इससे प्रतीत हो रहा है कि पूरन सिंह बुंदेला ने अवैध खनन किया है।
विज्ञापन


इस ग्रेनाइट की रॉयल्टी 15,428 रुपये है। खनिज मूल्य 92,570 है। यह कार्य खनिज अधिनियम का उल्लंघन है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें