फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों के हटाकर तार, पार्क होंगे गुलजार

Sat, 05 Nov 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
park, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
विज्ञापन
विवादों के कारण रुके गुलाम गौस खां पार्क व डा. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क का काम शीघ्र शुरू होगा। नगर निगम ने अली गोल में बनने वाले गुलाम गौस खां पार्क में स्टे वाले एरिया को छोड़ शेष स्थान पर विकास कार्य कराने का निर्णय लिया है। वहीं, आर्य कन्या कॉलेज प्रबंधन की आपत्ति को भी निस्तारित कर डा. कलाम पार्क के निर्माण का रास्ता साफ कर दिया है।
विज्ञापन

साढ़े चार साल पहले उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के कुछ हफ्तों बाद झांसी आए नगर विकास मंत्री मोहम्मद आजम खां ने महारानी लक्ष्मीबाई के प्रमुख तोपची गुलाम गौस खां के नाम पर पार्क बनाने के निर्देश तत्कालीन नगर आयुक्त को दिए थे। नगर निगम सदन की बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया और अलीगोल खंती का स्थान चुना गया। टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद पार्क निर्माण का शिलान्यास किया गया।  

खंती की 44 हजार वर्ग मीटर जमीन पर बाउंड्रीवाल, बाउंड्री के चारों ओर एपेक्स, पार्क के अंदर फुटपाथ और पंप हाउस का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन इसी बीच कुछ लोगों ने जमीन पर अपना हक बताते हुए अदालत में मुकदमा दायर कर दिया और पार्क का निर्माण रुक गया। हालांकि, इस बीच पार्क का मुख्यद्वार, फुटपाथ व अधूरी बाउंड्रीवाल का निर्माण हो चुका था। पिछले दिनों हुई नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पार्क की जिस जमीन पर मुकदमा चल रहा है, उसको छोड़कर बाकी पार्क को सुरक्षित कर विकसित किया जाए।
विज्ञापन


वहीं, सीपरी बाजार में आर्य कन्या कॉलेज के पास स्थिति डा. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क की बाउंड्रीवाल बनने के बाद से अधूरा पड़ा है। करीब एक साल पहले बनाया गया यह पार्क अभी तक गुलजार नहीं हो सका है। कॉलेज प्रबंधन ने इसको लेकर आपत्ति जताई थी, जिसे निस्तारित कर दिया गया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी होंगी और पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन


- डा. एपीजे अब्दुल कलाम पार्क को लेकर आर्यकन्या कॉलेज को आपत्ति थी, जो अब निस्तारित हो गई है। अब जल्द ही इस पार्क का निर्माण किया जाएगा।
- आरके वर्मा, मुख्य अभियंता

- गुलाम गौस खां पार्क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। कार्यकारिणी में हुए निर्णय के अनुसार ही पार्क को कंपलीट किया जाएगा।
- एके शर्मा, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें