फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम कॉलोनी की दुकानों से अवैध कब्जा हटाया

Mon, 26 Nov 2018 12:59 AM IST
jhansi
विज्ञापन
नगर निगम - फोटो : demo
विज्ञापन
मान्यवर कांशीराम आवासीय कॉलोनी करारी में बनी दुकानों में कुछ लोगों ने बिना अनुमति के अवैध रूप से दुकानें खोल ली थीं। शिकायत मिलने पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ टीम ने रविवार को मौके पर जाकर दुकानें खाली कराईं और ताला जड़ दिया। जल्द ही दुकानों की नीलामी कर आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन

करारी में 15 दुकानें बनाई गई थीं, ताकि कॉलोनी में रहने वालों को सामान खरीदने के लिए कहीं भागना न पड़े, बल्कि मौके पर ही रोजमर्रा और जरूरत का सामान मिल जाए। शुरू में दुकानों की नीलामी का प्रयास किया गया, लेकिन कोई आगे नहीं आया। बार- बार प्रयास करने के बाद भी जब कोई नहीं आया तो दुकानों में ताला जड़ दिया गया। धीरे- धीरे कुछ लोगों ने चार दुकानों में रोजमर्रा की सामग्री बेचनी शुरू कर दी। कोई परचून का सामान बेचने लगा तो कोई गुटखा और बिजली का सामान बेचने लगा।
कई दिनों से शिकायतें आ रही थीं कि दुकानों के ताले तोड़कर कब्जा हो गया है। रविवार को नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ प्रभारी डॉ. पुष्पराज गौतम के नेतृत्व में टीम करारी पहुंची और दुकानदारों से दुकानों का सामान हटाने को कहा। मामूली विरोध के बाद सब मान गए और अपना- अपना सामान उठाकर बाहर रख लिया। टीम ने दुकानों को खाली कराकर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें