फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: मेडिकल कॉलेज को मिलेंगे 20 नए वेंटिलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस के चलते राहत भरी खबर है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज को 20 नए वेंटिलेटर मिलेंगे। शासन से खरीद की स्वीकृति मिलने के बाद अब एक सप्ताह के अंदर यह वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। कोरोना वायरस के इस संक्रमणकाल में देशभर में वेंटिलेटर की कमी एक बड़ी समस्या है। झांसी जनपद की बात करें तो यहां के सरकारी और निजी चिकित्सालयों को मिलाकर सिर्फ 76 वेंटिलेटर हैं। इसमें महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 37, जिला अस्पताल में पांच और निजी नर्सिंगहोमों में 33 वेंटिलेटर हैं। चूंकि, कोरोना वायरस से संक्रमित कई मरीजों को सांस लेने में काफी तकलीफ हो जाती है। इस कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखना पड़ता है। ऐसे में जिले में वेंटिलेटरों की संख्या ऊंट के मुंह में जीरा के बराबर है। इसको मद्देनजर रखते हुए शासन ने मेडिकल कॉलेज को 20 नए वेंटिलेटर देने का फैसला लिया है। एक सप्ताह के अंदर यह वेंटिलेटर मेडिकल कॉलेज को मिल जाएंगे। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में वेंटिलेटर की संख्या बढ़कर 57 हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें