लॉक डाउन के चलते जिले में 20 अप्रैल से कार्यालय खोलने की तैयारी है। इस दौरान पेयजल व्यवस्था को लेकर शासन ने सभी सरकारी विभागों में घड़े रखवाए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए हैण्डपम्प और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए कहा गया है। गर्मियां शुरू हो चुकी हैं। इस दौरान पेयजल समस्या को लेकर शासन ने निर्देश जारी किए हैं। प्रमुख सचिव अनुराग श्रीवास्तव ने कहा है कि पेयजल समस्या को लेकर एक कंट्रोल रूम बनाया जाए। इसमें नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए। सरकारी विभाग जिला अस्पताल, विकास भवन, कलक्ट्रेट में घड़े रखवाए जाएँ। इसके साथ ही हैण्डपम्प को दुरुस्त कराया जाए। निर्देशों में कहा गया है कि जहां पेयजल समस्या है, वहां टैंकरों से जल आपूर्ति की जाए। सीडीओ निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि जिले में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने की कवायद की जा रही है।