फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत : ई-बसों का किराया हुआ कम, नया किराया तीन माह तक रहेगा लागू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। शहरवासियों को सस्ता और सुगम आवागमन मुहैया कराने के लिए सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज ने ई-बसों का किराया कम कर दिया है। नया किराया फिलहाल तीन माह तक लागू रहेगा। यदि आय बढ़ेगी तो किराया यथावत रखने का फैसला बोर्ड बैठक में होगा।



शहरवासियों की सहूलियत के लिए ई-बसों का संचालन किया जा रहा है। इन बसों में न सिर्फ आवागमन सुरक्षित है बल्कि आरामदायक भी। इसके बावजूद, इन बसों में सवारियां कम बैठ रही हैं। इसके चलते, मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड बोर्ड की नौवीं बैठक पिछले दिनों हुई।
विज्ञापन


सवारियों की संख्या कम होने की वजह से बैठक में किराये में कमी करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। तय किया कि ई-बस में न्यूनतम किराया पांच रुपये होगा, जो अभी तक 10 रुपये था। इसके तहत, दो किमी तक का सफर करने पर पांच रुपये किराया देना होगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक संतोष कुमार ने बताया कि विगत दिवस नया किराया लागू करने से पहले टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा और बस यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक में विचार-विमर्श किया गया।



ई-बसों में किराये की रसीद बनाने वाली मशीनों में नई दर से लिए जाने वाले किराये को बृहस्पतिवार की सुबह अपडेट कर दिया गया है। बताते हैं कि शहर के तीन प्रमुख मार्गों पर चल रही ई-बसों के यात्रियों से नया किराया लिया गया।
विज्ञापन


0- ये होगा नया किराया



मार्ग का नाम पूर्व किराया (रुपये में) नया किराया (रुपये में)

जेल चौराहे से खैलार 25 20



जेल चौराहे से बीएचईएल 30 20

जेल चौराहे से बबीना 40 35



रेलवे स्टेशन से चिरगांव 45 40

बस स्टैंड से चिरगांव 45 35



बस स्टैंड से पारीछा 30 25

बस स्टैंड से ओरछा तिगैला 20 15



बस स्टैंड से जराय का मठ 30 25

बस स्टैंड से बरुआसागर 30 25



0- वर्जन

शहरवासियों को राहत के साथ-साथ सुगम और सुरक्षित आवागमन मुहैया कराने के लिए ई-बसों के किराये में कमी की गई है। यह व्यवस्था आगामी तीन माह तक लागू रहेगी। यदि किराया कम करने से सवारियों की संख्या के साथ आय बढ़ेगी तो प्रस्ताव बोर्ड बैठक में लाकर किराया यथावत रखा जाएगा। - संतोष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें