फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स छूटने पर इंजीनियरिंग के छात्र ने लगाई फांसी

Sat, 12 Nov 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
crime news jhansi - फोटो : demo
विज्ञापन

विज्ञापन
ललितपुर के इलाइट चौराहा स्थित बसंत विहार कालोनी निवासी रूपनारायण का पुत्र अभिषेक (19) इंजीनियरिंग तृतीय वर्ष का छात्र था। बृहस्पतिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तक जब उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास रहने वाले छात्रों ने कालेज के शिक्षकों को सूचना दी। इस बीच छात्रों ने दरवाजा खोला और उसे फांसी के फंदे से उतारकर मेडिकल कालेज ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चाचा पुरुषोत्तम ने बताया कि पिछले दो माह से वह बीमार था, जिसकी वजह से उसका कोर्स काफी पिछड़ गया था। वह मानसिक तनाव में था। वह इंस्टीट्यूट के हास्टल में पंचवटी भवन के कमरे में रहता था। 
 
मानसिक परेशानी में फांसी लगाकर आत्महत्या की
झांसी। सीपरी बाजार थानांतर्गत गांव पोहरा में शुक्रवार सुबह मानसिक परेशानी के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि प्रीतम पाल (22) एक दवा कंपनी में काम करते थे। वह कुछ दिनों से तनाव में चल रहे थे। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी पानी भरने के लिए घर से बाहर गई थी। मौका मिलते ही उन्होंने कमरे में रस्सी से फांसी लगा ली। कुछ देर के बाद जब पत्नी लौटकर आई तो प्रीतम पाल को फांसी के फंदे पर लटका देख पैरों से जमीन खिसक गई। चीखपुकार सुनकर मौके पर आए लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धमकी से पड़ा हार्ट अटैक, मौत 
झांसी। फोन पर मिली धमकी के बाद नंदनपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह (40) को हार्ट अटैक पड़ा और उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर दी है। सुरेंद्र के रिश्तेदार राजेश गुप्ता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार किसी ने फोन पर धमकी दी। इसके बाद सुरेंद्र सिंह को हार्ट अटैक पड़ा और उनकी मौत हो गई। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें