फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मंत्री के नाती से मिलने पहुंचे रिश्तेदार, सेहत में सुधार

विज्ञापन
विज्ञापन
चार-पांच दिन रहेंगे भर्ती
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ के नाती प्रवीण अमरैया की सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अब उन्होंने उठना-बैठना भी शुरू कर दिया है। खुद खाना भी खाने लगे हैं। हालांकि, डॉक्टर अभी चार-पांच दिन और भर्ती रखने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

सूजे खां खिड़की अंदर निवासी राज्यमंत्री के नाती को घर के बाहर शनिवार रात करीब नौ बजे गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस भरत यादव, शिवा अहिरवार समेत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। गोली जबड़े से होते हुए गर्दन के ऊपरी हिस्से को छूकर निकल गई थी। ऐसे में मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने ऑपरेशन करके क्षतिग्रस्त नसों को ठीक किया और खून का प्रवाह रोका। वार्ड में भर्ती प्रवीण का हाल जानने के लिए सोमवार को भी रिश्तेदार मेडिकल कॉलेज पहुंचे। ईएनटी सर्जन डॉ. चांदनी सेठी का कहना है कि प्रवीण खतरे से बाहर हैं। सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। हालांकि, इंफेक्शन आदि न हो जाए, इसलिए चार-पांच दिन अभी और भर्ती रखना पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें