फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुश्किलों से मुकदमा लिखा, अब समझौते के लिए बना रहे दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पुलिस ने जमीन कारोबारी के खिलाफ मुश्किलों से मुकदमा लिखा। अब जांच अधिकारी समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। मंगलवार को पीड़ित ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन

एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में अयोध्यापुरी कॉलोनी निवासी हंसराज प्रजापति ने बताया कि जमीन लेने के लिए सितंबर 2011 से लेकर अलग- अलग तिथियों में कारोबारी को 42 लाख रुपये दिए थे। कारोबारी ने न जमीन दिलवाई और न ही रुपये वापस किए। दो बार रुपया वापस करने के लिए चेक दिए, लेकिन वे भी बाउंस हो गए। जब मैं चेक बाउंस का मामला न्यायालय ले गया तो कारोबारी ने मिशन कंपाउंड में तीन फ्लैट की रजिस्ट्री करने का आश्वासन दिया और ब्याज के तौर पर 20 लाख रुपये की एक और चेक दे दी। इस बार भी मुझे धोखा मिला। न फ्लैट मिले और न ही रुपये वापस। पता चला कि बिल्डिंग भी बैंक में गिरवी है। रुपया मांगने पर धमकी दी जाने लगी। विगत 24 मई को बड़ी मुश्किलों से सीपरी बाजार थाना पुलिस ने आरोपी मिशन कंपाउंड निवासी सुधीर सिंह गौर के खिलाफ धोखाधड़ी मुकदमा दर्ज किया। मगर अब मामले की जांच के लिए नियुक्त गए अधिकारी उस पर समझौते के लिए दबाव बना रहे हैं। एसएसपी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें