फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: 10 स्टेशनों का शुरू होगा पुनर्विकास, बनेंगे अंडर और ओवरब्रिज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा झांसी रेल मंडल के 10 स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। जबकि, 88 अंडरब्रिज और ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। एक ही दिन में इन सभी कामों का शिलान्यास होगा और इन पर रेलवे 500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च करेगा।
अमृत भारत योजना के तहत झांसी रेल मंडल के 10 स्टेशन ललितपुर, बांदा, चित्रकूट, हरपालपुर, दतिया, भिंड, मुरैना, पुखरायां, उरई व महोबा का रेल प्रशासन पुनर्विकास कराने जा रहा है, जिसके जरिये यात्री सुविधाओं में इजाफा किया जाएगा। इसके अलावा स्टेशनों के भवनों को पहले से भव्य बनाया जाएगा। जबकि, झांसी, ओरछा, सिथौली, रायरू, लालपुर, रगोल, मावली, जोरालापुर व केलासर रेलवे स्टेशन के परिक्षेत्र में आने वाली सड़कों पर 88 ओवरब्रिज, अंडरब्रिज व अंडरपास बनाने की योजना है। रेलवे बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही इसकी तिथि तय कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे के मंडलीय जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। इसी के तहत कई परियोजनाओं के शिलान्यास प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें