फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कैंसर पीड़ित को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मेडिकल कॉलेज के कैंसर रोग वार्ड में भर्ती संजय सोनी को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद की सीएमओ ने संस्तुति कर दी है। इससे उसके उपचार के लिए आर्थिक मदद की उम्मीद अब जागी है।
विज्ञापन

आंतिया तालाब निवासी दीपा सोनी के पति संजय सोनी (36) को 2024 में कैंसर की पुष्टि हुई थी। इसके बाद इलाज में उनकी जमा-पूंजी खर्च हो गई। एक जालसाज ने पांच हजार रुपये लेकर उनका जाली आयुष्मान कार्ड बना दिया। इससे संजय को आयुष्मान कार्ड का कोई लाभ नहीं मिल सका। जांच में कार्ड फर्जी फाया गया। अब सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने संजय को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से आर्थिक मदद का पात्र बताते हुए डीएम को रिपोर्ट भेज दी है। उनका कहना है कि जल्द आर्थिक मदद उसको मिल जाएगी।

नहीं होगी जांच
सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि संजय, उसकी पत्नी व बच्चे का आयुष्मान कार्ड निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में फर्जी आयुष्मान कार्ड बनने के मामले की जांच नहीं हो सकती है। इससे पहले आयुष्मान कार्ड के नोडल अधिकारी ने जांच कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें