फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: चूहों ने रेलवे स्टेशन में लगी लिफ्ट के बेसमेंट में किए होल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। चूहे रेलवे प्लेटफॉर्म पर लगे लिफ्ट के बेसमेंट में होल कर रहे हैं। यह हकीकत तब सामने आई, जब लिफ्ट की मरम्मत का काम चल रहा था। उसे भरने में कई लीटर सीमेंट का घोल प्लेटफॉर्म की पटरियों पर बह गया। किसी प्रकार से उसे कंक्रीट से भरा गया।
विज्ञापन

रेलवे ने दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट की सुविधा दी है लेकिन उसकी मरम्मत चल रही है। बुधवार की रात काम चल रहा था। इसी दौरान बेसमेंट में एक होल दिया। इसे सीमेंट से घोल से भरना शुरू किया गया लेकिन कई लीटर घोल डालने के बाद भी होल नहीं भरा। तभी एक कर्मचारी की नजर प्लेटफॉर्म की पटरियों पर पड़ी। उसने देखा कि सीमेंट का घोल पटरियों पर बह रहा है। होल को बंद करने के लिए कंक्रीट का इस्तेमाल किया गया। जैसे-तैसे कंक्रीट भरा गया तो अगले दिन बारिश होने के चलते उसमें पानी भर गया। उसे निकालने के लिए टुल्लू पंप लगाया गया। मालूम हो कि स्टेशनों पर चूहों की रोकथाम के लिए पेस्ट एंड रोडेंट कंट्रोल का कार्य किया जाता है। इसके बाद भी चूहों की संख्या कम नहीं हो रही। रेल लाइन की पटरी और प्लेटफॉर्म पूरी तरह से पक्के बनने लगे हैं। इससे चूहों की संख्या में थोड़ी कमी जरूर आई है लेकिन उनकी धमाचौकड़ी कम नहीं हो रही।स्वचलित सीढि़यों को भी पानी भरने के कारण किया बंद : स्वचलित सीढि़यों को सुबह तेज बारिश होने के कारण सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दिया गया था। बारिश रुकने के बाद उसे चालू करने से पहले मेंटनेंस कर्मी ने उसके बेसमेंट में देखा तो उसमें कई फुट पानी भर गया था। पानी की निकासी के लिए दो टुल्लू पंप लगाया गया। यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा।पूर्व मंत्री और कांग्रेसियों के पहुंचने पर पहुंची टेक्निकल टीमझांसी। यात्रियों को हो रही असुविधा की जानकारी होने पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्टेशन पर पहुंचे। वहां उन्होंने रेलवे की खामियों को उठाया। उन्हें देख मौके पर टेक्निकल टीम भी पहुंच गई और उन्हें समस्या की जानकारी दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें