फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कार्ड : 15 लाख यूनिट की ई-केवाईसी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला आपूर्ति कार्यालय ने नए राशन कार्ड के लिए आवेदन लेना किया शुरू
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले के करीब 3.50 लाख अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के 15 लाख यूनिट (सदस्य) की फिर से ई-केवाईसी (इलेक्ट्रॉनिक- नो योर कंज्यूमर) शुरू हो गई है। इससे फर्जी यूनिटों पर अंकुश लगा नए पात्रों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे।
गत वर्ष राशन कार्डों की ई-केवाईसी हुई, जिसमें करीब 13 हजार अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त हुए। अब शासन ने फिर से 3.50 लाख राशन कार्डों की ई-केवाईसी सितंबर तक करने के आदेश दिए हैं। अपात्रों के राशन कार्ड चिह्नित करके निरस्त किए जाएंगे अथवा जिनकी मृत्यु हो चुकी है, उनका राशन बंद किया जाएगा।
विज्ञापन


0- राशन कार्ड के लिए आवेदन शुरू
जिला आपूर्ति विभाग ने अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशन कार्ड के लिए आवेदन लेना शुरू कर दिया है। बुधवार तक करीब 200 आवेदन आ चुके हैं, जिनकी जांच कराई जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि ई-केवाईसी में चिह्नित अपात्रों के राशन कार्ड निरस्त करके नए बनाए जाएंगे।

0- कहीं भी करवा सकते हैं ई-केवाईसी
अधिकारियों ने बताया कि राशन कार्ड के यूनिट (सदस्य) का ई-केवाईसी कराने के लिए जिले में होना अनिवार्य नहीं है। यदि कोई बाहर है, तो वह वहां भी करवा सकता है। ई-केवाईसी राशन की दुकान पर पहुंचकर करा सकते हैं।
विज्ञापन


0- ये भी जानें
1. पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारक को पांच किलो राशन प्रति यूनिट मिलता है। इसमें चावल, गेहूं दोनों या फिर एक हो सकता है।
2. अंत्योदय राशन कार्ड बनाने के पात्र वृद्धावस्था पेंशनभोगी, छोटे व सीमांत किसान, भूमिहीन कृषि मजदूर हैं।


3.50 लाख राशन कार्ड के करीब 15 लाख यूनिट की ई-केवाईसी फिर से शुरू हो गई है, जो सितंबर तक पूरी करनी है। अपात्रों के राशन कार्ड अथवा यूनिट निरस्त किए जाएंगे। नए राशन कार्ड के लिए आवेदन लेना भी शुरू कर दिया है, जिन्हें निरस्त राशन कार्ड में समायोजित करके बनाया जाएगा।
सौम्या अग्रवाल, जिला आपूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें