फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में शुरू हुई राशन पोर्टबिलिटी सेवा

विज्ञापन
rashan portbilty scheem impliment in up
विज्ञापन
झांसी। प्रदेश में बुधवार से राशन पोर्टबिलिटी सेवा शुरू हो गई है। इसके जरिए दूसरे जिलों के लोग भी जिले में राशन पा सकेंगे। व्यवस्था शुरू होने के बाद राशन डीलरों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार जुलाई से देशभर में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना शुरू करने जा रही है। इसे लेकर प्रदेश में बीते कई दिनों से काम चल रहा था। मुख्य सर्वर को तीन दिन के लिए बंद कर राशन कार्डों को दुरुस्त किया गया था। बुधवार को योजना को प्रदेश में लागू कर दिया गया। नई व्यवस्था के तहत राशन कार्ड धारक प्रदेश में कहीं से भी राशन ले पाएंगे। जिले में बाहर से आकर काम कर रहे मजदूर और लोगों को भी ई-पॉस मशीन के जरिए राशन दिया जाएगा। राज्य का कोई कार्डधारक राज्य की किसी भी दुकान पर जाकर अंगूठा लगाकर राशन ले सकेगा। इसे लेकर पूर्ति विभाग ने सभी राशन डीलरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि बाहर जिलों के कार्डधारकों को राशन देने से मना नहीं किया जाए। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि पोर्टबिलिटी व्यवस्था के तहत डीलरों को निर्देश दिए गए हैं। दूसरे जिलों के कार्डधारकों को योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें