फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन झांसी: राशन पहुंचाने का दावा, हेल्पलाइन बनी दिखावा

Mon, 06 Apr 2020 04:20 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
विज्ञापन
राशन
विज्ञापन

लॉकडाउन में गरीबों तक राशन और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए सरकार ने कई हेल्पलाइन बनाई हैं। जिला स्तर पर दर्जनों कंट्रोल रूम बनाए गए हैं, लेकिन जिले में सारे कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन महज दिखावा बनकर रह गई हैं। आलम यह है कि दर्जनों बार फोन करने के बाद भी गरीबों तक मदद नहीं पहुंच पा रही है। शिकायत दर्ज कराने के बाद पते और मदद मिलने की पुष्टि के लिए तमाम बार फोन आ रहे हैं, लेकिन मदद नहीं पहुंच रही है। ऐसे में हेल्पलाइन लोगों के लिए मददगार साबित नहीं हो पा रही है। वहीं, सरकार और प्रशासन महज शिकायतों को एक-दूसरे पर टालकर औपचारिकता निभा रहे हैं।

विज्ञापन


11 बार फोन किए और आए, लेकिन राशन नहीं पहुंचा
राजगढ़ स्थित पीएनबी बैंक के सामने रहने वाले विनोद शर्मा ने शनिवार दोपहर को राशन के लिए 112 पर कॉल किया था, लेकिन उनको अब तक मदद नहीं मिल सकी है। 112 पर कॉल करने के बाद से रविवार शाम तक उनको कई नंबर दिए जाते रहे और वे कॉल करते रहे। हर जगह से राशन पहुंचाने के लिए पता पूछा जाता रहा, लेकिन राशन नहीं पहुंचा। विनोद ने डीएम कंट्रोल रूम से लेकर लखनऊ तक तमाम नंबरों पर कॉल किए, लेकिन मदद नहीं मिली। पेशे से कारपेंटर विनोद का कहना है कि हेल्पलाइन महज दिखावा बन रही हैं।

फोन करते रहे, फिर भी नहीं मिली इमदाद
बड़ागांव गेट अंदर निवासी घनश्याम शर्मा ने भी राशन की मदद के लिए प्रशासन के कंट्रोल रूम पर फोन किया था। इसके बाद उनके पास तमाम जगहों फोन आए, लेकिन अब तक मदद नहीं पहुंची। प्रशासन से लेकर लखनऊ तक मदद के लिए तमाम कॉल आए और उन्होंने किए, लेकिन कोई मदद अब तक नहीं पहुंच सकी।
विज्ञापन


फॉगिंग के लिए करते रहे गुहार
नगर निगम कोरोना संक्रमण को दूर करने के लिए लगातार फॉगिंग कराने के दावे कर रहा है, लेकिन लोगों की शिकायत के बाद भी फॉगिंग नहीं हो पा रही है। शनिवार दोपहर को आंतिया तालाब निवासी विवेक कुमार ने नगर निगम के कंट्रोल रूम पर फोन किया। फोन करने के बाद हेल्पलाइन से उनको नगर निगम के कर्मचारी का नंबर दिया गया। जहां फोन करने पर सुबह फॉगिंग कराने का आश्वासन मिला, लेकिन अब तक कोई नहीं पहुंचा।

सीएम दे चुके हैं निर्देश
हेल्पलाइन के जरिये समस्याएं दूर नहीं होने की शिकायतें लखनऊ तक पहुंच रहीं थी। इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डीएम और एसएसपी को निर्देश दिए थे, लेनिक इसके बाद भी हेल्पलाइन मददगार नहीं बन सकी हैं।
प्रशासन की ओर से हर जरूरतमंद की मदद की जा रही है। इसमें सामाजिक संगठनों का भी सहयोग लिया जा रहा है। इसमें कोई गड़बड़ी मिली, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें