फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशीन में नहीं लग रहा अंगूठा, न हों परेशान....कल मिलेगा राशन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अब तक अंगूठा ना लगने के चलते राशन से वंचित लोगों के लिए अच्छी खबर है। ऐसे कार्ड धारकों को रविवार को राशन बांटा जाएगा। सरकार ने लॉक डाउन के चलते एक अप्रैल से राशन का वितरण शुरू करा दिया था। इस व्यवस्था के तहत मनरेगा जॉब कार्ड धारक, दिहाड़ी मजदूरों और राशन कार्डधारकों को राशन दिया जा रहा है। इसमें तमाम कार्डधारक ऐसे हैं, जिनका अंगूठा ई पास मशीन में मैच नहीं हो रहा है। ऐसे कार्डधारकों को रविवार को राशन मिलेगा। कार्डधारक को आधार कार्ड की प्रति लेकर राशन दुकान पर जाना होगा। डीएसओ तीर्थराज यादव ने बताया कि कार्डधारक रविवार को प्रॉक्सी से राशन ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें