आगरा निवासी युवती से खुद को दरोगा बताने वाला युवक दुष्कर्म करके फरार हो गया। आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह यहां एक निजी संस्थान में नौकरी करती है।
फेसबुक पर उसकी दोस्ती कोतवाली के बड़ागांव बाहर रहने वाले युवक से हुई। युवक खुद को दरोगा बता रहा था। उसने पुलिस की वर्दी में कई तस्वीर भी फेसबुक पर लगाई थी। यह देखकर वह आरोपी पर विश्वास करने लगी। पीड़िता का कहना कुछ माह पहले आरोपी ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और धोखे से उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में शादी करने का वायदा किया लेकिन, अब वह वायदे से मुकर गया।
कई दिनों तक वह उसे बंधक बनाए रहा। बृहस्पतिवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाल तुलसीराम पांडेय का कहना है कि तहरीर के मुताबिक मामले की पड़ताल कराई जा रही है।