फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तेजी से बढ़ी खरीदारी, सरकारी तिजोरी हुई भारी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की दरों में कमी के बाद भी सरकार का खजाना पहले से ज्यादा भरने लगा है। आमतौर पर जीएसटी की दरें घटने पर कर संग्रह कम होने की आशंका जताई जाती है, लेकिन माल की लागत कम होने पर बाजार में मांग तेजी से बढ़ी है और राजस्व वसूली में मजबूती आई है। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2024 के अक्तूबर महीने में झांसी जोन का कुल जीएसटी संग्रह 134.01 करोड़ था, जो इस साल बढ़कर 134.63 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 22 सितंबर से जीएसटी की नई दरें लागू की थीं। खाने-पीने के सामान से लेकर रोजमर्रा की 345 वस्तुएं सस्ती की गई थीं। दरों में कमी होने से खानपान की सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोबाइल्स समेत अन्य सेक्टरों में त्योहारी सीजन में बाजारों जमकर खरीदारी की गई। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों बाजारों में सामान की बिक्री में तेजी दिखाई दी। खुदरा से लेकर थोक बाजार तक उपभोक्ताओं की बढ़ती खरीदारी ने राजस्व संग्रह में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज कराई। यही वजह रही कि गत वर्ष के मुकाबले इस साल अक्तूबर में जीएसटी संग्रह बढ़ गया। जीएसटी विभाग के झांसी जोन में झांसी, ललितपुर, उरई समेत सात जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें