फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: फेसबुक पर दोस्ती गांठ छात्रा से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बबीना के आरा मशीन के पास रहने वाली बुआ के घर बीएड की छात्रा से फेसबुक पर बने उसके दोस्त ने दुष्कर्म किया।

दतिया निवासी छात्रा ने पुलिस को बताया कि वह एक महाविद्यालय से बीएड कर रही है। 17 दिसंबर को उसकी मुलाकात एक विवाह समारोह के दौरान अक्षय राजपूत से हुई थी। उसके बाद फेसबुक पर दोनों दोस्त बन गए। उनके बीच बातचीत होने लगी। अक्षय ने उससे शादी करने की बात कही। इसी बीच जनवरी में वह झांसी महोत्सव देखने आई थी। विलंब हो जाने की वजह से दतिया नहीं गई और बबीना में बुआ के यहां ठहर गई। यहां अंकित ने उसके साथ धोखे से दुष्कर्म किया। जब शादी करने की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया।

परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी अरुण तिवारी के मुताबिक मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें