फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोरा मछिया में करंट से लाइनमैन की मौत, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
- शटडाउन के बाद भी आया करंट, अधीक्षण अभियंता ने मुख्यालय को सूचना देकर जांच कमेटी बनाई
विज्ञापन


- लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बड़ागांव थानांतर्गत गोरा मछिया में शटडाउन लेकर खंभे पर चढ़े संविदा पर नियुक्त लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। लोगों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने की मांग करते हुए हंगामा दिया। अधीक्षण अभियंता ने जांच कमेटी गठित कर दी है।
कैलाश (27) निवासी ब्लाक बंगरा उल्दन बिजली विभाग में संविदा पर लाइनमैन था। शनिवार सुबह आठ बजे वह अपने साथियों के साथ क्षेत्र में था। फाल्ट दुरुस्त करने के लिए खंभे पर चढ़ने से पहले उसने सब स्टेशन से शटडाउन लिया। कैलाश खंभे पर चढ़कर कार्य कर रहा था, तभी अचानक करंट आने से उसकी चीख निकल गई। जब तक साथी कर्मी कुछ समझ पाते तब तक वह जमीन पर गिर पड़ा। साथियों के शोर मचाने पर वहां भीड़ जमा हो गई। लोगों ने परिजनों को मुआवजा देने की मांग शुरू कर दी। थाना बड़ागांव पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


0- परिवार में मचा कोहराम : जैसे ही परिजनों को पता चला कि कैलाश की करंट लगने से मौत हो गई है, घर में कोहराम मच गया। कैलाश की दो बेटी हैं। बड़ी बेटी ढाई साल और छोटी बेटी छह माह की है। परिवार के भरण-पोषण का एकमात्र सहारा कैलाश ही था।


0-

क्रशर पर काम करने के दौरान हादसे की चर्चा : गांव में चर्चा है कि एक क्रशर पर बिजली बाधित हो गई थी। इसकी सूचना पर कैलाश गया था। हादसे होने के बाद जब लोग एकत्रित होकर मुआवजे की मांग करने लगे तो क्रशर बंद करके कर्मी चले गए।

0- मुख्यालय दी सूचना, बैठाई जांच : एसई
बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता चंद्रजीत प्रसाद ने बताया कि शटडाउन के दौरान संविदा कर्मी की करंट से मौत होने का मामला काफी गंभीर है। मुख्यालय को सूचना भेज दी है, सुरक्षा निदेशालय की टीम जल्द जांच करने आएगी। स्थानीय स्तर पर भी जांच कमेटी गठित कर दी है, जो तीन दिन में रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन


वर्जन
कैलाश क्रशर संबंधी बिजली का काम करने नहीं गया था। बिजली विभाग के पास आई सूचना पर शटडाउन लेकर गया था। अर्थिंग में करंट आने से उसकी मौत हुई है। लोगों के हंगामा करने की सूचना गलत है।
सुरेश कुमार, थाना प्रभारी, बड़ागांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें