फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म में दो को बीस-बीस साल की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। विशेष न्यायालय पॉक्सो व स्पेशल जज पॉक्सो अभय श्रीवास्तव के न्यायालय ने दुष्कर्म का आरोप सिद्ध होने पर दो अभियुक्तों को बीस-बीस साल की सजा सुर्नाई। अदालत ने दोनों पर 80-80 हजार रुपये का जुुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। जुर्माने की राशि में से एक लाख रुपये पीड़िता को देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो चंद्रप्रकाश शर्मा के अनुसार थाना प्रेमनगर क्षेत्र निवासी एक महिला ने 3 फरवरी 2016 को एफआईआर दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 2 फरवरी की सुबह 8 बजे स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। छानबीन के दौरान पता चला कि नैनागढ़ के तलैया मोहल्ला निवासी कैलाश वर्मा उर्फ सोनू उसे अपने साथ ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने नाबालिग को बरामद करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। नाबालिग से पूछताछ के बाद पता चला कि कैलाश के साथ उसका साथी बंटी उर्फ राजेश दोनों लोग उसका अपहरण कर इलाइट चौराहा के पास स्थित एक कमरे में ले गए थे। यहां बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। विवेचना के दौरान आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। अदालत ने अभियोजन साक्ष्य को विश्वसनीय मानते हुए अभियुक्त कैलाश वर्मा व बंटी उर्फ राजेश को बीस-बीस साल की सजा सुनाई। दोनों पर साथ ही दोनों पर अस्सी-अस्सी हजार रुपये जुुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर छह माह का अतिरिक्त कारावास भी भुगतना होगा। अदालत ने आदेश दिया कि जुमाने की राशि में से एक लाख रुपये पीड़िता को देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें