झांसी। ककरबई थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने कोटेदार पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। शनिवार को पीड़िता व उसके पति ने आईजी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। आईजी ने ककरबई पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पीड़िता ने आईजी से शिकायत करते हुए बताया कि 1 जून को वह पति के साथ घर पर थी। इसी बीच राशन कार्ड बनाने को लेकर एक कोटेदार घर आया। किसी काम की कहकर पति को बाहर भेज दिया, इसके बाद अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म कर धमकी देकर भाग निकला। पति के वापस लौटने पर पत्नी ने घटना की जानकारी दी। आरोप है कि दोनों शिकायत करने थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।