फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Crime: दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा को कोर्ट से झटका, अभी जेल में रहना पड़ेगा,

Tue, 09 Aug 2022 12:51 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा को 28 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दरोगा की ओर से रिहाई के लिए जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में शादी का झांसा देकर तलाकशुदा महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दरोगा की जेल से रिहाई नहीं हो पाई। सत्र न्यायाधीश शक्तिपुत्र तोमर की अदालत ने दरोगा की ओर से दाखिल की गई जमानत अर्जी सुनवाई के बाद खारिज कर दी।
विज्ञापन


जिला शासकीय अधिवक्ता मृदुलकांत श्रीवास्तव ने बताया कि कानपुर के भोगनीपुर थाना क्षेत्र की एक तलाकशुदा महिला ने 20 मई 2022 को नवाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें झांसी की पुलिस कॉलोनी निवासी सब इंस्पेक्टर अभिषेक पोरवाल पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

महिला ने आरोप लगाया था कि उसके बार-बार मना करने पर दरोगा ने उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। इतना ही नहीं, महिला का आरोप था कि उसके आभूषण व नकदी भी गायब कर दी गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी दरोगा को 28 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दरोगा की ओर से रिहाई के लिए जमानत अर्जी दाखिल की गई थी, जिसे अदालत ने सुनवाई के बाद खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें