मैच में जिला अधिवक्ता संघ ने पांच रन से मैच जीता है।
- फोटो : ???? ????
रोमांचक मुकाबले में जिला अधिवक्ता संघ ने पांच रन से जीता मैच
झांसी। रविवार को बालाजी मार्ग स्थित भानी देवी इंटर कॉलेज में रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स व जिला अधिवक्ता संघ सीनियर टीम के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मैच में जिला अधिवक्ता संघ की सीनियर टीम ने पांच रन से मैच जीता। शानदार प्रदर्शन करने पर उमेश वर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
निर्धारित तीस ओवरों के मैच में जिला अधिवक्ता संघ सीनियर टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। जिसमें उमेश वर्मा के 60, विवेक बाजपेई के 25, महेंद्र जोशी के 25, शरीफ के 10, विजय के 12 व शेखू के नाबाद 13 रनों के बदौलत 188 रनों का स्कोर बनाया। रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स की ओर से विक्की व लड्डू ने दो-दो विकेट लिए। शिवम और सुखदेव ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेलवे कॉलोनी वॉरियर्स की टीम रोमांचक मुकाबले में 29.1 ओवरों में 183 रनों पर ऑल आउट हो गई। जिसमें अजय ने 74, निखिल ने 29 व शादाब ने 12 रनों की पारी खेली। जिला अधिवक्ता संघ सीनियर की ओर से उमेश वर्मा ने तीन विकेट लिए। विजय व पुष्पेंद्र शर्मा ने दो-दो विकेट लिए। साकेत शर्मा ने एक विकेट हासिल किया। मैच के आर्ब्जवर व स्कोरर हरीष केशरिया रहे।