फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह जुलाई से खुलेगा ऐतिहासिक किला और रानी का महल

विज्ञापन
किला - फोटो : ????
विज्ञापन
झांसी। महानगर का ऐतिहासिक किला और रानी महल सैलानियों के लिए सोमवार छह जुलाई से खोल दिया जाएगा। लेकिन सैलानी किले में मौजूद तोपों एवं रानी महल की मूर्तियों को स्पर्श नहीं कर पाएंगे। उन्हें ई टिकट खुद अपलोड़ करना होगा। इन पुरातत्व स्मारकों पर तैनात कर्मचारी टिकट को स्कैन करेंगे। इसके बाद उन्हें प्रवेश मिलेगा। हालांकि इससे पहले उन्हें अपना नाम, पता भी दर्ज कराना होगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के कारण मार्च में सभी ऐतिहासिक पुरातत्व स्मारक बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब सरकार के निर्देश के बाद यह पुन: सोमवार से खोले जा रहे हैं। ऐसे में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग अपने संरक्षित इन स्मारकों की तैयारियों में जुट गया है। विभाग के अनुसार सभी सैलानियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। उन्हें निर्देश होगा कि वह रैलिंग, मूर्तियां तथा तोप आदि न छुएं। ज्यादा समय भी इन स्मारकों में न बितायें। सैलानी को ई टिकट लेना होगा, जो वह खुद अपलोड करेंगे। उन्हें काउंटर पर भी टिकट नहीं मिलेगा। किला के बाहर खडे़ रहने वाले हाथठेला दुकानदारों को भी हटाया जाएगा। इसके लिए प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। संरक्षण सहायक अभिषेक कुमार के अनुसार किला एवं रानी महल को सैनिटाइज किया जाएगा। सभी सैलानियों को सोशल डिस्टेंसिंग के तहत प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें