फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी के जन्मोत्सव पर रंगबिरंगी रंगोलियों से सजेगी मां लहर कॉलोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती की तारीख नजदीक आने के साथ-साथ लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। सभी अपने-अपने ढंग से पूरी उत्साह के साथ अपनी रानी का जन्मोत्सव मनाने की तैयारी में हैं। अमर उजाला की ओर से होने वाले आयोजन का लोग लगातार हिस्सा बनते जा रहे हैं। इसी कड़ी का हिस्सा बनी है सीपरी बाजार स्थित मां लहर कॉलोनी। कॉलोनी के लोगों में रानी के जन्मोत्सव को लेकर उत्साह का आलम है। आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। तय किया है कि 19 नवंबर को रानी के जन्मोत्सव के मौके पर कॉलोनी के मुख्य द्वार को रंगोली से सजाया जाएगा। अंदर भी लोग अपने घरों के दरवाजों पर रंगोली बनाएंगे। शाम होते ही पूरे परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे और रंगबिरंगी विद्युत छठाओं की रोशनी से कॉलोनी सराबोर नजर आएगी।
विज्ञापन

रानी हमारी शान हैं, झांसी की पहचान हैं। उनका जन्मोत्सव पूरी कॉलोनी धूमधाम के साथ मनाएगी। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। बच्चे - बड़े सभी आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। - पूनम मेहता डे
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर पूरी कॉलोनी दीपों की रोशनी से झिलमिलाएगी। अपनी रानी के सम्मान में सभी अपने घरों के दरवाजे पर दीप जलाएंगे। - अभिलाषा नामदेव
विज्ञापन

14 नवंबर के बाद 19 नवंबर को भी दीपावली मनाई जाएगी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर रंगोलियां बनाई जाएंगी और दीपों की रोशनी से पूरा परिसर जगमग किया जाएगा। - मीता माथुर
रानी के जन्मोत्सव पर कॉलोनी में सामूहिक दीपांजलि का आयोजन होगा। बच्चों को रानी के गौरवमयी जीवन वृत्त की जानकारी दी जाएगी। ताकि, आज की पीढ़ी प्रेरणा ले। - डॉ. अंकित श्रीवास्तव
झांसी का नाम आते ही लोगों की जुबान पर बरबस ही रानी का नाम आ जाता है। ये नाम हर झांसी वाले को गौरव का अहसास कराता है। उनका जन्मोत्सव पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। - मोहित श्रीवास्तव
रानी आज भी पूरी दुनिया में नारी अस्मिता की प्रतीक हैं। उनका जीवन वृत्त सभी के लिए प्रेरणास्पद है। उनका जन्मोत्सव कॉलोनी में भव्यता से मनाकर उन्हें याद किया जाएगा। - एस के मुखर्जी
वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई ने अपने पराक्रम और त्याग के जरिये गुलामी की जंजीरों में जकड़े देश को गौरव का अहसास कराया था। घर-घर दीप जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। - सरोज गुप्ता
रानी का जन्मोत्सव भव्यता से मनाने की रूपरेखा बना ली गई है। कॉलोनी के मुख्य द्वार के साथ-साथ सभी अपने घरों के दरवाजे पर भी रंगोलियां बनाएंगे व दीप जलाएंगे। - कल्पना यादव
रानी लक्ष्मीबाई झांसी के प्रत्येक नागरिक का अभिमान हैं। उनका जन्मोत्सव हम ठीक वैसे ही धूमधाम से मनाएंगे, जैसे कि परिवार के किसी सदस्य का मनाते हैं।
- सुनंदा यादव
झांसी के कण - कण में आज भी रानी बसी हुई हैं। उनके जन्मोत्सव को लेकर सभी उत्साहित हैं। भव्यता के साथ रानी का जन्मोत्सव मनाकर उन्हें याद किया जाएगा।
- हिमांशी
19 नवंबर की तारीख झांसी के इतिहास की स्वर्णिम तारीखों में से एक है। रानी के सम्मान में कॉलोनी में सामूहिक दीपांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
- संस्कृति गुप्ता
रानी लक्ष्मीबाई ने भारत की महिलाओं को अलग पहचान दी थी। कॉलोनी में तो उनका जन्मोत्सव मनाया ही जाएगा। बल्कि, पूरे देश में इसे भव्यता से मनाया जाना चाहिए।
- मधु अरोड़ा
21 गोलों से दी जाएगी रानी को सलामी
झांसी। बुंदेलखंड महाविद्यालय में रानी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। प्राचार्य डा. बाबूलाल तिवारी ने बताया कि रानी को 21 गोलों से सलामी दी जाएगी। जबकि, 17 व 18 नवंबर को रानी की थीम पर फैैँंसी ड्रेस, रंगोली, पोस्टर व नाट्य प्रतियोगिता होगी। विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। आयोजन के सफल संचालन के लिए समिति गठित कर दी गई है। इसमें रविशंकर महाराज भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें