फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए मुल्जिम को मध्यप्रदेश पुलिस ने कराई झांसी की रानी के किले की सैर

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : ?????
विज्ञापन
झांसी। शुक्रवार की दोपहर को मध्यप्रदेश पुलिस एक धोखाधड़ी के आरोपी को झांसी की रानी का किला दिखाने ले गई। हथकड़ी लगा यह मुल्जिम पुलिस के साथ करीब चालीस मिनट तक किले में घूमता रहा। जब हल्ला मचा और मीडिया वाले पहुंचे तो पुलिस वाले आरोपी को लेकर वहां से निकल गए। हालांकि इनके बारे में कोई पुष्ट जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी को शाजापुर जेल से पेशी के लिए निवाड़ी ले जाया गया था। शाजापुर के पुलिस कप्तान ने भी जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश पुलिस के सिपाही और दरोगा एक सफेद रंग की कार से शाजापुर जेल में बंद धोखाधड़ी के आरोपी को लेकर झांसी की रानी के किले पर पहुंचे थे। आरोपी के हथकड़ी लगी हुई थी। इन लोगों ने किले में दाखिल होने से पहले बाकायदा रजिस्टर में अपना नाम लिखा है। बताया जाता है कि करीब चालीस मिनट तक यह लोग किले में रहे हैं। जब यहां पहुंचे मीडिया वालों ने पुलिस से पूछा कि क्या वह मुल्जिम को किला घुमाने के लिए लाए हैं तो वह सवालों से बचते हुए आरोपी को कार में बैठाकर निकल गए। बताया जाता है कि आरोपी शाजापुर जेल में बंद है और निवाड़ी में पेशी के लिए ले जाया गया था। अब रास्ते में आरोपी ने किला घूमने की इच्छा जताई या फिर पुलिस वालों की इच्छा हुई यह तो जांच में ही पता चलेगा लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हल्ला मच गया है। जब इस संबंध में शाजापुर पुलिस कप्तान से बात की गई तो उनका कहना था कि किस थाने का मामला है वह दिखवा रहे हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें