फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कचहरी के बाहर दौड़ा- दौड़ा कर पीटा

Wed, 08 Jul 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कचहरी परिसर के बाहर तीन लग्जरी गाड़ियों में सवार एक दर्जन से अधिक लोगों ने एक ग्रामीण व उसके दो बेटों को दौड़ा- दौड़ा कर पीटा। मौके से भागा ग्रामीण देर रात बदहवास हालत में घर पहुंचा। इस मामले में बीकेडी छात्र संघ अध्यक्ष समेत अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


 सकरार थानांतर्गत गांव जावन निवासी मानवेंद्र सिंह अमर शहीद गैस सर्विस शिवाजी नगर में काम करते हैं। गैस एजेंसी संचालिका राजकुमारी यादव का कोर्ट में केस चल रहा है, जिसके चलते वह मानवेंद्र सिंह, उसके भाई राघवेंद्र सिंह व पिता महेंद्र सिंह के साथ अपने अधिवक्ता के बस्ते पर गई थीं। मानवेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि सोमवार की दोपहर करीब 12 बजे वह भाई व पिता के साथ कचहरी परिसर से बाहर आया। कुछ दूरी पर खड़ी स्कार्पियो संख्या यूपी93एएच- 3535, फारच्युनर और सफारी संख्या यूपी34वाई- 3535 में घात लगाकर बैठे बीकेडी छात्र संघ अध्यक्ष बृजेंद्र यादव पुत्र प्रेम विजय यादव, जितेंद्र यादव,  रविंद्र यादव पुत्र प्रेम विजय यादव निवासीगण भोजला सीपरी बाजार अपने साथियों के साथ उतरे और उन पर हमला बोल दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने तीनों पिता - पुत्रों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। जान से मारने की धमकी दी। जान बचाकर भागने के दौरान पिता महेंद्र पाल सिंह गायब हो गए। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं गायब हुए महेंद्र पाल सिंह सोमवार रात बदहवास हालत में घर पहुंचे। उनके शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें