झांसी। हंसारी पावर हाउस के पास चल रही श्रीरामकथा में द्धितीय दिवस भगवान श्रीराम के नाम की महिमा और हनुमान जी की भक्ति का जीवन में महत्व बताया गया।
श्रीरामकथा में कथावाचक शिवाकांत महाराज ने राम के नाम की महिमा का प्रसंग बताते हुए कहा कि भगवान राम ने अहिल्या का उद्धार किया, वही दूसरी ओर राम नाम ने संपूर्ण जगत का कल्याण हो रहा है उन्होंने बताया कि भगवान राम के जीवन से हमें अनुशासन, मर्यादा और धैर्य सीखते हैं, जबकि हनुमान जी की भक्ति हमें निःस्वार्थ सेवा, समर्पण और दृढ़ संकल्प की प्रेरणा देती है। हनुमान जी ने भगवान राम की सेवा के लिए अपने सुख,आराम और इच्छाओं को त्याग दिया।आज के दौर में,जब स्वार्थ हर रिश्ते और काम में हावी है, हनुमान हमें सिखाते हैं कि निःस्वार्थ सेवा से ही सच्चा संतोष मिलता है। हनुमान ने अपनी सारी शक्ति राम नाम से प्राप्त की। उन्होंने बताया कि राम का नाम वह अमूल्य मंत्र है, जो हमें हर परिस्थिति में बल और साहस देता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान नितेंद्र राय एवं पूजा राय रही।
कथा में अमित राय,हेमंत राय, नरेंद्र राय, जितेंद्र फौजी, पुष्पेन्द्र राय, प्रशांत राय,आनंद आदि मौजूद रहे।