झांसी। शहर में बृहस्पतिवार को रामलीला का मंचन शुरू हो जाएगा। बड़ा बाजार में नारद मोह के प्रसंग का मंचन श्री कनक भवन सरकार आदर्श रामलीला नाट्य कला मंच अयोध्या धाम के कलाकार करेंगे।
बड़ा बाजार में शाम 7 बजे से मंचन प्रारंभ हो जाएगा। दर्शकों को बैठाने के लिए निर्धारित दूरी पर कुर्सियां रखी जाएगी। मंच पर भी सीमित संख्या में कलाकार रहेंगे। बड़ा बाजार रामलीला कमेटी मुख्य संयोजक के अनुसार सभी लीलाएं 13 दिन होगी। इधर सदर बाजार में रामलीला 17 अक्तूबर से शुरू हो जाएगी। इससे पहले शुक्रवार को श्री अखंड रामायण का पाठ होगा।
लीलाओं का होगा सीधा प्रसारण
कोंच की प्रसिद्ध रामलीला शुरू हो गई है। कोविड - 19 से बचाव हो और भीड़ न उमडे़। ऐसे में धनुष यज्ञ, राम वनवास, लंका दहन के मंचन का प्रसारण सोशल साइटस पर सीधा प्रसारण होगा। आयोजन समिति के अभिनय विभाग के उपाध्यक्ष संजय सिंघाल ने बताया कि लीलाओं का वर्चुअल प्रसारण होगा।