फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरों में इबादत और दुआओं का दौर जारी

विज्ञापन
ramadan - फोटो : demo
विज्ञापन
इस बार लॉकडाउन की वजह से रमजान की पहले जैसी रौनक नहीं दिखाई दे रही है। इसके बाद भी रोजेदार घरों में ही रहकर पांच वक्त की नमाज के साथ तरावीह भी पढ़ रहे हैं। सहरी और इफ्तार के वक्त लोग बीमारों को शिफा देने, बीमारी से दूर रखने, मुल्क में अमन चैन कायम रहने की दुआ की। रमजान के महीने में सबाब (पुण्य) का दर्जा सत्तर गुना अधिक होता है जिसके चलते हर कोई इबादत में मशगूल हो गया है। इसी पाक महीने में रोेजेदार रोजे रखकर अल्लाह की इबादत करते हैं लेकिन कोरना संक्रमण होने के कारण शहर के सभी इबादतगाहें बंद कर दी गई हैं जिससे रोजेदार रोजे रखकर घरों में ही तिलावत कर रहे हैं। ऐसे में रोजेदार इफ्तार के वक्त अल्लाह तआला से देश भर में फैली जानलेवा संक्रमण से देश की हिफाजत करने की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें