झांसी। विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को ज्ञापन देते हुए रमजान माह के दौरान रोजेदारों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए रमजान माह में बिजली व पानी की नियमित आपूर्ति करने, आवश्यकता वाले स्थानों पर टैंकर भेजने, मस्जिदों के आसपास व कब्रिस्तानों में नियमित सफाई कराने की मांग की। इस मौके पर मौलाना मोहम्मद खुर्शीद अहमद कासमी, हाजी रफीक, अब्दुल नोमान, खलील अहमद, अब्दुल अजीज, मोहम्मद इशान आदि उपस्थित रहे।
ऑल इंडिया मुस्लिम बैकवर्ड क्लासेज फेडरेशन के जिला महासचिव रसीद अंसारी के नेतृत्व में नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर वार्ड 15 राजगढ़ रज्जाक नगर में सफाई कराने की मांग की गई।
इस मौके पर अवधेश कुमार, वकील खां, राजेश, सलीम आदि उपस्थित रहे।
बुंदेलखंड विकास मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अज्जू खान ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देते हुए रमजान माह में बिजली की कटौती न करने एवं कम वोल्टेज की समस्या को दूर करने की मांग की। इस मौके पर समीर खान, जहीर, भूरे, हाजी, रहीस अहमद, शाहिद आदि उपस्थित रहे। भट्टागांव के पार्षद रवि कांत मौर्य ने महापौर को ज्ञापन देते हुए वार्ड 4 व महानगर के अन्य क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था करने की मांग की है।
टूटी पाइप लाइन ठीक कराने की मांग
झांसी। ऑल इंडिया मजलिस ऐ इत्तेहाद उल मुस्लिम (एआईएमआईएम) के जिलाध्यक्ष अल्लादीन कुरैशी ने जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देते हुए बताया कि जेल चौराहा के पास कच्ची घरइया लाइन में पानी की मेन पाइप लाइन टूटी है। इसे अभी तक ठीक नहीं कराया गया है। ज्ञापन में पाइप लाइन ठीक कराने की मांग की गई।