फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विरासत में मिली परंपरा को आगे बढ़ा रहे रामबाबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दतिया। दिवाली का पर्व रोशनी, आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। इस अवसर पर घरों में दीप जलाने के साथ ही मिट्टी से बनी पारंपरिक कलाकृतियों की विशेष महत्ता रहती है। दतिया में रामबाबू प्रजापति अपनी पारिवारिक परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नौ दीप वाली ग्वालिन तैयार कर रहे हैं।
उनका परिवार पीढ़ी-दर-पीढ़ी मिट्टी के बर्तनों और धार्मिक कलाकृतियों को बनाने का काम करता आ रहा है। रामबाबू प्रजापति ने बताया कि नौ दीप वाली ग्वालिन बनाने के लिए खास मिट्टी का उपयोग किया जाता है। पहले मिट्टी को साफ कर अच्छी तरह तैयार किया जाता है। इसके बाद हाथों से ग्वालिन का स्वरूप बनाया जाता है। इसकी बनावट में विशेष सावधानी रखनी पड़ती है ताकि नौ दीपक निर्धारित स्थानों पर बन सकें। इस पूरी प्रक्रिया में मेहनत, अनुभव और कारीगरी की जरूरत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कला रामबाबू को अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है। परिवार के लोग लंबे समय से इस परंपरा को निभाते आ रहे हैं। नौ दीप वाली ग्वालिन को दीप लक्ष्मी का स्वरूप मानकर पूजा जाता है। दिवाली पर इसे घर के आंगन या तुलसी चौरे में स्थापित कर दीप प्रज्वलित किए जाते हैं। लोक मान्यता के अनुसार नौ दीप नौ ग्रहों के प्रतीक माने जाते हैं, जो सुख-समृद्धि तथा धन-धान्य से जुड़े हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें