फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांशीराम ने सहजता से चलाया कठोरता का आंदोलन

Mon, 12 Oct 2015 01:05 AM IST
झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। वीरांगना झलकारी बाई सामाजिक समिति के तत्वावधान में कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कांशीराम द्वारा चलाए गए आंदोलन पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन


सभा की शुरुआत मुख्य अतिथि संत मूरत साहेब व मुख्य वक्ता डा. पुष्पा गौतम ने कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण कर की। डा. पुष्पा गौतम ने कहा कि कांशीराम ने अपना आंदोलन सहजता से कठोरता की दिशा में चलाया। इसमें अंबेडकर मेला, संसद चर्चा, साइकिल यात्रा, जनसंपर्क  अभियान, मंडल कमीशन को लागू करवाना शामिल रहा। कांशीराम ने जाति तोड़ो समाज जोड़ो के माध्यम से राजनीतिक माहौल तैयार कर उप्र में सरकार बनाई। 
वहीं, संत मूरत साहेब ने कहा कि इस देश में पैदा हुए दो सम्राटों में से एक अशोक सम्राट और दूसरे अकबर हैं, जिन्होंने हिंसक घटनाओं से दुखी होकर मानवतावादी विचारों को अपनाया। उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। समिति के महासचिव बृजलाल ने भी सभा को संबोधित किया। इस मौके पर डा. राजाराम, प्रो. एचडी भारती, जीडी कौशल, सिद्धार्थ गौतम, राधेलाल, लालाराम, जीडी गौतम, डा. प्रवीन शशि, रतिराम वर्मा, अजय देव मौजूद रहे। सभा में विशिष्ट अतिथि के रूप में ऊषा गौतम मौजूद रहीं। अध्यक्षता जमना प्रसाद ने की। संचालन अनिल कुमार ने व आभार ओम प्रकाश ने जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें