फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: पुष्प वाटिका में मिले राम और सीता

विज्ञापन
सदर बाजार रामलीला में मंचन करते कलाकार l संवाद
विज्ञापन
झांसी। सदर बाजार स्थित श्री रामलीला मंच पर पुष्प वाटिका की लीला का मंचन किया गया। वृंदावन से आए कलाकारों ने इस मनमोहक लीला को प्रस्तुत किया। इस दौरान भगवान श्रीराम और सीता के प्रथम मिलन का दृश्य जीवंत हो उठा।
विज्ञापन


भगवान श्रीराम ने ताड़का वध के बाद अपने गुरु विश्वामित्र का यज्ञ पूरा करवाया। जनकपुर से महाराज जनक का दूत विश्वामित्र मुनि के पास पहुंचा। दूत ने धनुष यज्ञ का निमंत्रण दिया। निमंत्रण सुनकर विश्वामित्र मुनि राम और लक्ष्मण को लेकर मिथिला की यात्रा पर निकले।
मार्ग में गौतम ऋषि का आश्रम मिला, जहां श्रीराम ने अहिल्या का उद्धार किया। श्रीराम और लक्ष्मण अपने गुरु के साथ मिथिलापुरी पहुंचे। महाराज जनक ने उनका स्वागत किया और उन्हें अपने महलों में स्थान दिया। रामलीला के दौरान कार्यवाहक अध्यक्ष विजय पटैरिया, महामंत्री वरुण जैन, कोषाध्यक्ष रोहित गुप्ता, विकास खत्री, नरेंद्र कौशिक, राकेश शर्मा, अर्जुन यादव, राघवेंद्र राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, बड़ाबाजार में रामलीला मंच पर श्रीराम जन्म व पुष्प वाटिका लीला का मंचन किया गया। भगवान राम का जन्म होते ही रामलीला में बधाई गीत बजने लगे। अतिथि पूर्व सांसद चंद्रपाल सिंह यादव व अरविंद वशिष्ठ रहे। इस मौके पर ओमप्रकाश तिवारी, अरुण द्विवेदी, भरत राय, संजय दोसाज, हरिप्रकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रामलीला में आज
सदर बाजार
- सदर बाजार में सोमवार को धनुष यज्ञ और परशुराम संवाद लीला का मंचन रात्रि नौ बजे।

बड़ाबाजार
रामलीला मंच बड़ाबाजार में सोमवार को धनुष यज्ञ लीला का मंचन रात्रि आठ बजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें